Friday, 16 February 2018

सलमान खान की ऑनस्क्रीन छोटी बहन अब हो गई काफी बड़ी, दिखने लगी काफी हॉट और ग्लैमरस



कहते हैं कि बॉलीवुड में अगर सलमान खान के साथ कोई काम कर लेता है तो उसकी जिंदगी सफल हो जाती है. कई एग्जांपल ऐसे देखने में भी आए हैं, जिनमें से एक की हम आज बात करने जा रहे हैं. आपको याद होगा सलमान खान की पिछली फिल्म प्रेम रतन धन पायो में उनकी एक छोटी स्टार किड बहन बनी थी. देखने में काफी मासूम और चंचल, खूबसूरत सी नजर आने वाली वह लड़की अब काफी बड़ी हो गई है.

loading...
इस लड़की का नाम है आशिका भाटिया. सलमान खान के साथ फिल्म करने के बाद आशिका को काफी सारे टीवी शो और फिल्मों के लिए ऑफर आने लगे हैं

. आप यह कह सकते हैं सलमान खान की वजह से आशिका की जिंदगी है अब संवर गई है. आशिका को आपने सोनी चैनल पर परवरिश सीरियल के दौरान देखा होगा.

यह सीरियल काफी हिट रहा था और इस सीरियल में आशिका को काफी सराहा गया था. उन्होंने महज 9 वर्ष की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था और उनका पहला जो ड्रामा शो था उसका नाम था मीरा, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका मीरा की ही निभाई थी. उसके बाद वी चैनल में मशहूर शो गुमराह में भी वह कई बार नजर आ चुकी हैं, 

लेकिन उन्हें सुर्खियां मिली सोनी टीवी के परवरिश सीरियल के बाद जहाँ से उन्हें सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्म के लिए साइन किया और उनका यह फैसला गलत नहीं साबित हुआ.

अपनी सधी हुई अभिनय की वजह से उन्होंने सलमान खान को अपना मुरीद बना लिया था. आने वाली वक़्त में उनकी काफी फिल्मों में हम आशिका को बड़े पर्दे पर दोबारा देखेंगे और काफी सारे टीवी सीरियलों में भी उनका आना अब तय माना जा रहा है.

No comments:

Post a Comment