इस वजह से 23 साल के लड़के पर जमकर भड़क उठी यह बॉलीवुड एक्ट्रेस,बोला दूं एक तमाचा तेरे मुंह पर अभी

ज़रीन खान: सोशल मीडिया के इस जमाने में हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनेता और आम आदमी भी हर समय सोशल मीडिया से जुड़ा रहता है। सोशल मीडिया की मदद से लोगों को दुनिया के किसी कोने में घटने वाली घटना के बारे में तुरंत ही पता चल जाता है। इसके साथ ही लोग सोशल मीडिया पर अपने विचार और फोटो शेयर करके लोगों को इससे अवगत भी करवाते हैं। आये दिन तरह-तरह की फोटो और विडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है।
loading...
तरह-तरह के कमेंट्स करके कर देते हैं परेशान:

कई बार कुछ फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो जाती है। आप तो जानते ही होंगे कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों को सोशल मीडिया का बहुत ज्यादा शौक है। यही वजह है कि आये दिन कोई ना कोई बड़ी अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपने फोटो शेयर करते हुए दिखाई पड़ती है। कई बार कुछ अभिनेत्रियों को अपनी फोटो या विडियो की वजह से जमकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। कुछ लोग तरह-तरह के कमेंट्स करके उन्हें परेशान कर देते हैं।
एक 23 साल के लड़के को ज़रीन खान लगाई जमकर फटकार:

ट्रोलिंग का शिकार बॉलीवुड की छोटी अभिनेत्री से लेकर बड़ी अभिनेत्री सभी को होना पड़ा है। यहाँ तक की कुछ अभिनेताओं को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। अभिनेत्रियों को कई बार भद्दे कमेंट्स का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में ज़ाहिर है, उन्हें भी खूब गुस्सा आता होगा। सेलेब्रिटी को ट्रोल करने को लेकर पिछले ही दिनों एमटीवी पर एक टीवी शो आया है। इस शो का नाम है “ट्रोल पुलिस”। इस शो के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री ज़रीन खान का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इस विडियो में वह 23 साल के एक सोशल मीडिया ट्रोलर को डांटती हुई दिखाई दे रही हैं।
जबड़ा टूटकर कहा गिरेगा, यह पता भी नहीं चलेगा:

आपको बता दें यह शो उन लोगों की मदद के लिए बनाया गया है, जिन्हें बिना किसी वजह से भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। शो के प्रोमो में ज़रीन खान गुस्से से कहती है कि, “मुझे यकीन है कि तुम अपने पैरेंट्स की इज्जत नहीं करते होगे। तू अपने आप में क्या है, तुझे कौन पहचानता है? दूं अभी तेरे मुंह पर एक तमाचा। मेरा हाथ तेरे मुंह से बड़ा है, जब पड़ेगा तो जबड़ा टूटकर कहाँ गिरेगा यह भी पता नहीं चलेगा।“ ज़रीन खान ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि मेरी माँ सोशल मीडिया पर नहीं हैं, वरना जिस तरह से लोग मुझे ट्रोल करते हैं वो देखकर परेशान हो जाती।
ट्रोल किये जाने से परिवार और दोस्तों पर भी पड़ता है असर:

ज़रीन खान ने आगे कहा कि ट्रोल करने वाले जो भी लिखते हैं, इससे केवल ट्रोल किये जाने वाले व्यक्ति के ऊपर ही नहीं बल्कि उसके दोस्तों और परिवार के ऊपर भी पड़ता है। शो का प्रोमो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ज़रीन खान ने कहा है कि जिसे जो कुछ भी कहना है वो मेरे मुंह पर आकर कहे। भीड़ और यूजर नेम की आड़ में ऐसा क्यों करते हैं? ज़रीन खान ने बताया कि ट्रोल पुलिस एक एक एपिसोड में उन्होंने तपसी पन्नू को देखा, उसके बाद उन्होंने भी शो में जाने का फैसला किया।
No comments:
Post a Comment